विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के टेल रेस टनल में तलाश एवं बचाव अभियान पूर्ण

ऋषिकेश । विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना (VPHEP) के टेल रेस टनल (TRT) में 13 अगस्त 2026 को हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव के लिए चलाया जा रहा अभियान, आज 18 अगस्त 2026 को पूर्ण हो गया है। जैसा कि पूर्व में सूचित किया गया था, घटना के समय टनल में मुख्य कार्यदायी संस्था HCC द्वारा नियुक्त/तैनात कुल 22 श्रमिकों में से 12 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार हेतु अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। दुर्घटना में 7 श्रमिकों की मृत्यु हुई थी, जबकि 3 श्रमिक लापता थे। इसके बाद 15 अगस्त 2026 को एक लापता श्रमिक का शव बरामद किया गया तथा आज, 18 अगस्त 2026 को शेष दो लापता श्रमिकों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (THDCIL) इस अत्यंत दुखद घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना एवं शोक व्यक्त करता है। निगम इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ खड़ा है तथा उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। घायल श्रमिकों के समुचित उपचार एवं आवश्यक चिकित्सा सहायता भी सुनिश्चित की जा रही है।
घटना के बाद तत्काल राहत एवं बचाव अभियान में NDRF, SDRF, CISF, जिला प्रशासन, THDCIL तथा HCC की संयुक्त टीमों ने निरंतर समन्वय एवं प्रतिबद्धता के साथ दिन-रात कार्य किया। टनल से पानी निकालने, मलबा हटाने तथा खोज एवं बचाव दलों की सुरक्षित आवाजाही के लिए आवश्यक संसाधनों और उपकरणों का लगातार उपयोग किया गया। टीएचडीसीआईएल के प्रबंध निदेशक सहित वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर अभियान की प्रत्यक्ष निगरानी करते रहे तथा सभी संबंधित एजेंसियों के साथ निरंतर समन्वय सुनिश्चित किया। टीएचडीसीआईएल सभी संबंधित एजेंसियों, राहत एवं बचाव दलों तथा इस कठिन अभियान में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करता है।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील

मंगल अगस्त 18 , 2026
ऋषिकेश में कार्रवाई, प्राधिकरण ने दोहराया, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई देहरादनू । मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से अवैध निर्माण एवं अनधिकृत प्लाटिंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देशों के क्रम में एमडीडीए की टीम ने […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share