समाज कल्याण मंत्री ने आढ़त बाजार विस्थापन एंव इन्दिरा मार्केट रि-डवलपमेंन्ट कार्यो की समीक्षा बैठक कर एमडीडीए अधिकारियों को दिये त्वरित गति से विकास कार्य निपटाने के आदेश

देहरादून । समाज कल्याण मंत्री खजानदास ने बुधवार को यमुना कालोनी स्थित शासकीय आवास पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की बैठक कर इन्दिरा मार्केट रि-डवलपमेंन्ट कार्यों एंव आढ़त बाजार विस्थापित कार्यों की समीक्षा करते हुये व्यापारियों की अपेक्षानुसार निमार्ण कार्य पूर्ण करने व अवशेष एमओयू पूर्ण करने व बर्ष 2013 की शर्तो के अनुरूप शेष रह गये व्यापरियों के लिये दुकाने उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
दास ने आढ़त बाजार शिफ्टिंग कार्यों में रजिस्ट्री आदि कार्यों मे हो रहे बिंलम्ब पर नाराजगी व्यक्त की तथा अधिकारियों को लोक निर्माण विभाग के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुये शीघ्र रजिस्ट्रिया पूर्ण करनें के निर्देश दिये जिससे सड़क निर्माण से संबधित कार्य समय से पूर्ण हो सके। गौरतलव है कि सरकार द्वारा आढ़त बाजार मे लगने वाले जाम के समाधान हेतु सहारनपुर चौक से लगे आढ़त बाजार के चौड़ीकरण को स्वीकृति प्रदान की है जिससे प्रभावित होने वाले व्यापारियों को आईएसबीटी के पास सिफ्ट किया जाना है। बैठक में उपाध्यक्ष एमडीडीए द्वारा अवगत कराया कि शीघ्र ही श्री शिवनाथ संस्कृत महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्षा-कक्षो का निर्माण कर विभिन्न क्षेत्रो में पार्को का सौन्दर्यीकरण कर बैच उपलब्ध कराये जायेगे। इस अवसर पर उपाध्यक्ष एमडीडीए वंशीधर तिवारी, इन्दिरा मार्केट वेल्फेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सरदार गुरभेज सिंह, सचिव जगदीश प्रसाद सहित अनेक पदाधिकारीगण एंव अधिकारी शामिल रहे।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

16 और 17 अक्टूबर को आयोजित होगा फिक्की फ्लो बाज़ार 2026

बुध अक्टूबर 14 , 2026
‘द वेडिंग एडिट’ थीम पर आधारित दो दिवसीय प्रदर्शनी में शादी की खरीदारी के लिए एक ही छत के नीचे मिलेंगे फैशन, ज्वेलरी, लाइफस्टाइल और वेडिंग सेवाओं से जुड़े कई विकल्प देहरादून : फिक्की फ्लो उत्तराखण्ड ने बुधवार को दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share