दून अस्पताल में उपनल सफाई कर्मचारियों के धरने के बीच शासन ने गठित की छह सदस्यीय समिति

तीन दिन से मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं कर्मचारी, स्वास्थ्य सचिव की पहल पर बनी कमेटी; कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कर शासन को देनी होगी रिपोर्ट

देहरादून | 02 नवंबर, 2026

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपनल के माध्यम से तैनात सफाई कर्मचारी पिछले तीन दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। कर्मचारियों के आंदोलन के बीच शासन ने उनकी समस्याओं और मांगों के निराकरण के लिए छह सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस संबंध में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अनुभाग-5 की ओर से 2 नवंबर 2026 को कार्यालय ज्ञाप जारी किया गया है।

शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून से संबद्ध चिकित्सालय के आईपीडी, ओपीडी और इमरजेंसी में आउटसोर्सिंग के माध्यम से तैनात सफाई कर्मचारियों की मांगों, मानदेय और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए समिति गठित की गई है।

समिति की अध्यक्षता चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर सचिव रोहित मीणा करेंगे। वहीं, चिकित्सा शिक्षा निदेशक को सदस्य और राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को सदस्य सचिव बनाया गया है। इसके अलावा उत्तराखंड भूतपूर्व सैनिक कल्याण निगम के प्रबंध निदेशक अथवा उनके नामित प्रतिनिधि, चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के वित्त नियंत्रक और राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के वित्त नियंत्रक को भी समिति में शामिल किया गया है।

शासनादेश में समिति को निर्देश दिए गए हैं कि वह संबंधित कर्मचारियों की मांगों का यथाशीघ्र निराकरण करते हुए अपनी आख्या शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।

गौरतलब है कि दून अस्पताल में सफाई व्यवस्था से जुड़े उपनल कर्मचारियों के धरने पर बैठने से अस्पताल प्रशासन के सामने भी चुनौती खड़ी हो गई है। अब कर्मचारियों की निगाहें शासन की ओर से गठित समिति की कार्रवाई और उनकी मांगों पर होने वाले फैसले पर टिकी हैं।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

हरिद्वार में ट्रामाडोल तस्करी गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार, अब तक 5 आरोपी STF की गिरफ्त में

सोम नवम्बर 2 , 2026
मंगलौर में 18 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामदगी के मामले में एसटीएफ की कार्रवाई, गिरफ्तार आरोपी उत्तराखंड में करता था नशीली दवाओं की रिसीविंग और सप्लाई देहरादून | 02 नवंबर, 2026 उत्तराखंड में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और एंटी नारकोटिक्स टास्क […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share