ऑपरेशन के नौ माह बाद खुला सच, पेट में पट्टी छोड़ने से महिला की मौत

ऑपरेशन के नौ माह बाद खुला सच, पेट में पट्टी छोड़ने से महिला की मौत

डिलीवरी के नौ महीने बाद हुआ बड़ा खुलासा, डॉक्टरों की लापरवाही से गई जान

Dehradun, 22 October: राजधानी देहरादून में एक निजी नर्सिंग सेंटर की गंभीर लापरवाही से महिला की मौत का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नौ माह पहले प्रसव ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने महिला के पेट में पट्टी छोड़ दी थी, जिससे संक्रमण फैल गया और इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

प्रारंभिक जांच में लापरवाही की पुष्टि

घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और काफी प्रयासों के बाद लोगों को शांत कराया।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अस्पताल की लापरवाही की पुष्टि हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नर्सिंग सेंटर का लाइसेंस 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि विस्तृत जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लगातार पेट दर्द की थी शिकायत

परिजनों के अनुसार, मृतका ने इसी वर्ष 29 जनवरी को उसी नर्सिंग सेंटर में ऑपरेशन से बेटे को जन्म दिया था। डिलीवरी के चार दिन बाद उसे छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन कुछ ही दिनों में महिला को लगातार पेट दर्द की शिकायत रहने लगी। परिवार का कहना है कि कई बार डॉक्टरों से दिखाने के बावजूद सही इलाज नहीं हुआ। करीब 20 दिन पहले तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर महिला को फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ से उसे ग्राफिक एरा अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वहाँ जांच में पता चला कि प्रसव ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही से महिला के पेट में पट्टी छूट गई थी, जिसके कारण संक्रमण फैल गया। इलाज के बावजूद महिला की हालत बिगड़ती चली गई और अंततः उसने दम तोड़ दिया।

मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यह सीधी-सीधी चिकित्सकीय लापरवाही है। उन्होंने दोषी डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उजालों की संध्या में दर्द गढ़वाली की ग़ज़लों ने छुआ दिलों का तार

Fri Oct 24 , 2025
दर्द गढ़वाली का ग़ज़ल संग्रह ‘उजाले बाँटते रहना’ का लोकार्पण Dehradun, 24 October: गुरुवार की शाम उत्तरांचल प्रेस क्लब में कुछ ऐसी थी, मानो शब्दों ने साँस ले ली हो और भावनाएँ ग़ज़ल बनकर बिखर गई हों। अवसर था वरिष्ठ पत्रकार और शायर दर्द गढ़वाली के नए ग़ज़ल संग्रह ‘उजाले बाँटते […]
दर्द गढ़वाली का ग़ज़ल संग्रह ‘उजाले बाँटते रहना’ का लोकार्पण

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share