हरिद्वार में फैला रहस्यमयी बुखार: 2 की मौत से दहशत, जांच शुरू

हरिद्वार में फैला रहस्यमयी बुखार: 2 की मौत से दहशत, जांच शुरू

‘रहस्यमयी बुखार’ बना खतरा: हरिद्वार के मुंडलाना गांव में दो की जान गई

Haridwar, 10 October: हरिद्वार जिले के नारसन ब्लॉक के मुंडलाना गांव में अचानक फैले तेज बुखार ने हड़कंप मचा दिया है। बीते 48 घंटों में दो ग्रामीणों की मौत के बाद डेंगू संक्रमण की आशंका ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। हालात गंभीर होते देख विभाग ने आपात मोड में जांच अभियान शुरू कर दिया है। गांव में राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण टीम (NVBDCP) पहुंची, जिसने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर विस्तृत जानकारी ली और संभावित संक्रमण की जांच शुरू कर दी।

गांव में सघन जांच अभियान

जिला मलेरिया अधिकारी सी.एम. अथवाल ने बताया कि मृतकों की पहचान 32 वर्षीय सितारा और 22 वर्षीय रत्तन लाल के रूप में हुई है। हालांकि परिजनों ने किसी अस्पताल की पर्ची या जांच रिपोर्ट नहीं दिखाई, जिससे मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि डेंगू की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता, इसलिए गांव में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव के 60 घरों का सर्वे किया, जिसमें 112 बर्तनों और टंकियों में पानी की जांच की गई। जांच के दौरान छह जगहों पर डेंगू मच्छर के लार्वा पाए गए, जबकि छह ग्रामीणों में बुखार के लक्षण मिले।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

106 लोगों की जांच की गई

गांव में तत्काल एक स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जहां 106 लोगों की जांच की गई और 58 लोगों के सैंपल लिए गए। संदिग्ध मरीजों को दवाइयां दी गईं और फील्ड टीमों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

गांव में कराई गई थर्मल फॉगिंग

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांव में थर्मल फॉगिंग कराई गई और डेंगू से बचाव पर व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने घर-घर जाकर पंपलेट बांटे, दीवारों पर जागरूकता पोस्टर लगाए और लोगों को साफ पानी रखने, कूलर खाली करने तथा मच्छर रोधी उपाय अपनाने की सलाह दी।

कुछ दिनों में बढ़ा अज्ञात बुखार का प्रकोप

ग्राम प्रधान ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गांव में अज्ञात बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है और कई लोग इससे पीड़ित हैं। उन्होंने प्रशासन से गांव में स्थायी स्वास्थ्य टीम तैनात करने की मांग की।
वहीं, जिला प्रशासन ने कहा कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी नए मामले की जानकारी मिलने पर तुरंत चिकित्सीय टीम भेजी जाएगी।

 

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Next Post

पूर्व सैनिकों के सम्मान में ड्राइव करेगी गोल्फ कार्ट: उत्तराखंड सरकार की अनोखी पहल

शुक्र अक्टूबर 10 , 2025
अब सेना अस्पताल में पूर्व सैनिकों को मिलेगी गोल्फ कार्ट की सुविधा Dehradun, 10 October: पूर्व सैनिकों और सैनिक समुदाय की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए उत्तराखंड सरकार ने एक सराहनीय कदम उठाया है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के निर्देश पर सरकार ने सेना को गोल्फ कार्ट उपलब्ध कराने […]
अब सेना अस्पताल में पूर्व सैनिकों को मिलेगी गोल्फ कार्ट की सुविधा

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share