एनसीएपी के अंतर्गत शहर के प्रमुख ट्रैफिक जंक्शनों के सुधार के लिए प्रस्ताव तैयार, सुरक्षित एवं सुगम यातायात को मिलेगा बढ़ावा

देहरादून, 13 जुलाई 2026: राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के अंतर्गत नगर निगम देहरादून द्वारा शहर के प्रमुख ट्रैफिक जंक्शनों के समग्र सुधार एवं आधुनिकीकरण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस प्रस्ताव का उद्देश्य शहर में यातायात की सुगमता बढ़ाना, सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करना, यातायात जाम को कम करना तथा वाहनों से होने वाले वायु प्रदूषण में कमी लाना है।

प्रस्ताव के अनुसार शहर के चिन्हित ट्रैफिक जंक्शनों पर वैज्ञानिक यातायात प्रबंधन के अनुरूप आवश्यक अवसंरचना विकसित की जाएगी। इसमें जंक्शन ज्यामिति (Junction Geometry) में सुधार, फ्री लेफ्ट टर्न, समुचित लेन विकास, पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित फुटपाथ एवं ज़ेब्रा क्रॉसिंग, रिफ्यूज आइलैंड, आधुनिक ट्रैफिक साइनेज, थर्मोप्लास्टिक रोड मार्किंग, रिफ्लेक्टिव स्टड, क्रैश बैरियर, सड़क सुरक्षा उपकरण, स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल तथा आवश्यकतानुसार सीसीटीवी कैमरा एवं एआई आधारित ट्रैफिक मॉनिटरिंग प्रणाली जैसी सुविधाओं का प्रावधान किया गया है।

प्रस्ताव में प्रत्येक जंक्शन के सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। इसके अंतर्गत हरित पट्टियों का विकास, लैंडस्केपिंग, सजावटी पौधारोपण, आकर्षक प्रकाश व्यवस्था, सार्वजनिक कला (Public Art) तथा नगर की सांस्कृतिक पहचान को दर्शाने वाले तत्व विकसित किए जाएंगे, जिससे शहर की सुंदरता के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर शहरी वातावरण उपलब्ध हो सके।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

नगर आयुक्त ने कहा कि ट्रैफिक जंक्शनों का वैज्ञानिक सुधार केवल यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सड़क दुर्घटनाओं में कमी, यात्रा समय की बचत, ईंधन की खपत में कमी तथा वायु गुणवत्ता में सुधार की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम होगा। एनसीएपी के उद्देश्यों के अनुरूप यह प्रस्ताव शहर को अधिक सुरक्षित, स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

नगर निगम द्वारा तैयार प्रस्ताव को तकनीकी एवं प्रशासनिक स्वीकृति हेतु संबंधित सक्षम प्राधिकारी को प्रेषित किया जाएगा। स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत निर्धारित मानकों एवं समयसीमा के अनुसार कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।

नगर निगम देहरादून नागरिकों को सुरक्षित, सुगम एवं आधुनिक शहरी परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने तथा स्वच्छ वायु के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उकत्त बैठक में डॉ अनीता चमोला,आरटीओ देहरादून , जगदीश सी पंत, सीओ ट्रैफिक, तनवीर सिंह मारवाह, उप नगर आयुक्त, मुश्ताक आलम, अवर अभियंता प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग एवम ललित मोहन, अवर अभियंता, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड आदि उपस्थित रहे ।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

नगर आयुक्त ने स्वच्छता, जलभराव, नाला सफाई, डेंगू रोकथाम एवं आपदा तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

सोम जुलाई 13 , 2026
Dehradun,13 July 2026: को नगर निगम देहरादून के नगर आयुक्त आलोक कुमार पाण्डेय, आईएएस की अध्यक्षता में नगर निगम के समस्त वार्डों में स्वच्छता व्यवस्था, जलभराव की स्थिति, नालों की सफाई, डेंगू रोकथाम अभियान, जन शिकायतों के निस्तारण, एंटी-लार्विसाइडल गतिविधियों एवं मानसून के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन की तैयारियों की विस्तृत […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share