उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रीय सम्मान, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने किया सम्मानित

उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रीय सम्मान, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने किया सम्मानित

पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला ‘Institutional Performance Award for State Police’, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई

Dehradun | June 20, 2026

उत्तराखंड पुलिस को वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पासपोर्ट आवेदनों के सत्यापन में उत्कृष्ट एवं प्रभावी कार्य निष्पादन के लिए भारत सरकार द्वारा प्रतिष्ठित “Institutional Performance Award for State Police” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान देशभर में पासपोर्ट आवेदनों के पुलिस सत्यापन संबंधी प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किया गया।

नई दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय के जवाहरलाल नेहरू भवन में आयोजित समारोह में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने उत्तराखंड पुलिस की ओर से ए.पी. अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) को यह सम्मान प्रदान किया।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने बताया कि यह उपलब्धि उत्तराखंड पुलिस द्वारा पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया को समयबद्ध, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाने के लिए किए गए सतत प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी जनपदों में पासपोर्ट सत्यापन कार्यों की नियमित समीक्षा की गई तथा तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण सत्यापन सुनिश्चित किया गया।

उन्होंने बताया कि इन प्रयासों के परिणामस्वरूप उत्तराखंड पुलिस ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह प्रतिष्ठित सम्मान हासिल किया है।

मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर उत्तराखंड पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह सम्मान उसी दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सफलता का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस ने अपनी कार्यकुशलता और सेवा भावना से पूरे राज्य का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी उत्तराखंड पुलिस नागरिक सेवाओं के क्षेत्र में इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रहेगी और राज्य को नई उपलब्धियां दिलाएगी।

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

 

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

महाराज ने गृहमंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट, ट्राइपॉड और आईसीपी बनबसा को जोड़ने वाली एप्रोच रोड को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

Sat Jun 20 , 2026
गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उत्तराखंड पर्यटन की पुस्तक ‘Ambles Across Godland’ की भेंट New Delhi/Dehradun | June 20, 2026 प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उत्तराखंड पर्यटन द्वारा प्रकाशित […]
महाराज ने गृहमंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट, ट्राइपॉड और आईसीपी बनबसा को जोड़ने वाली एप्रोच रोड को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share