महाराज ने गृहमंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट, ट्राइपॉड और आईसीपी बनबसा को जोड़ने वाली एप्रोच रोड को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

महाराज ने गृहमंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट, ट्राइपॉड और आईसीपी बनबसा को जोड़ने वाली एप्रोच रोड को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उत्तराखंड पर्यटन की पुस्तक ‘Ambles Across Godland’ की भेंट

New Delhi/Dehradun | June 20, 2026

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उत्तराखंड पर्यटन द्वारा प्रकाशित “Ambles Across Godland” नाम की एक पुस्तक भी भेंट की जिसमें बताया गया है कि किस तरह से सरकार ने अनुपयोगी पुलों पर कैफेटेरिया बनाकर उनका सदुपयोग किया है। गृह मंत्री ने इस कार्य की काफी सराहना भी की।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह से उनके 6-ए, कृष्णा मेनन मार्ग, नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उनसे भारत-नेपाल सीमा पर विकसित किए जा रहे एकीकृत चेक पोस्ट (ICP) बनबसा से संबंधित विषयों पर चर्चा करने के साथ-साथ धीमी गति से चल रहे आईसीपी बनबसा को जोड़ने वाली एप्रोच रोड (राष्ट्रीय राजमार्ग) के निर्माण की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में एकीकृत चेक पोस्ट बनबसा के विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति प्रभावित होने की आशंका है।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

गृह मंत्री से चर्चा के दौरान कैबिनेट मंत्री महाराज ने उन्हें इस संदर्भ में एक पत्र भी सौंपा जिसमें बताया कि वर्तमान में निर्माण स्थल तक पहुँच के लिए केवल 10 टन क्षमता वाला एक पुल उपलब्ध है, जिसके कारण भारी निर्माण सामग्री एवं मशीनरी के आवागमन में कठिनाई उत्पन्न हो रही है। ऐसे में परियोजना की समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने हेतु एप्रोच रोड के निर्माण कार्य में तेजी लायी जानी आवश्यक है। उन्होंने उनसे बनबसा और महेंद्र नगर के बीच बनने वाले ट्राइपॉड के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की।

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

17वें दिन भी जारी रहा शारीरिक प्रशिक्षित बेरोजगारों का धरना, क्रमिक अनशन शुरू

Sat Jun 20 , 2026
नई शिक्षा नीति के तहत प्रत्येक विद्यालय में शारीरिक शिक्षक नियुक्त करने की मांग, सरकार पर उपेक्षा का आरोप Dehradun | June 20, 2026 उत्तराखंड के बीपीएड और एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों का शिक्षा निदेशालय ननूरखेड़ा में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को 17वें दिन भी जारी रहा। मांगों पर कोई […]
17वें दिन भी जारी धरना, शारीरिक प्रशिक्षितों ने शुरू किया अनशन

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share