महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट

महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट

युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां

New Delhi/Dehradun | June 21, 2026

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उनसे उत्तराखंड में कोस्ट गार्ड, नेवी, एयर फोर्स आदि के लिए अधिक से अधिक भर्ती रैलियां आयोजित करने को कहा है ताकि प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिल सके।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके अकबर रोड, नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बताया कि जब वह लोकसभा में रक्षा मामलों की स्थायी समिति के अध्यक्ष थे, तब उन्होंने उत्तराखंड में कई बार सेना भर्ती रैलियां आयोजित करवाई थी।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से कहा कि उत्तराखंड शत प्रतिशत साक्षर हो चुका है और युवाओं का फिजिकल स्टैमिना भी अच्छा है, यहाँ हर परिवार से कोई न कोई सेना में है। इसलिए उत्तराखंड में कोस्ट गार्ड, नेवी, एयर फोर्स और थल सेना की अधिक से अधिक भर्तियां करवाई जाएं ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो सके।

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना का पाठ कर योग अभ्यास किया शुरू

रवि जून 21 , 2026
ऐतिहासिक खलंगा युद्धस्थल पर मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 140 साधकों ने किया योगाभ्यास सागरताल में आयोजित कार्यक्रम में गोर्खा समाज, योग साधकों और गणमान्य लोगों की रही सहभागिता Dehradun | June 21, 2026 विश्व योग दिवस के अवसर पर बलभद्र खलंगा विकास समिति द्वारा विश्व प्रसिद्ध एंग्लो-गोर्खा युद्धस्थल सागरताल […]
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर खलंगा में हुआ योगाभ्यास

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share