मोदी का कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगा: महाराज

मोदी सरकार के 12 वर्ष: हरिद्वार में गिनाईं विकास की उपलब्धियां

मोदी सरकार के 12 वर्ष: उत्तराखंड और हरिद्वार में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है – सतपाल महाराज

  • प्रेस वार्ता में गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां, कहा- विकसित भारत का सपना हो रहा साकार

Haridwar | June 15, 2026

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री तथा हरिद्वार जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को देश के विकास का आधार बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास की ओर अग्रसर है और उत्तराखंड भी नवोदय के संकल्प को साकार कर रहा है।

स्थानीय प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का विजन धरातल पर दिखाई दे रहा है। उत्तराखंड में केंद्र सरकार के सहयोग से दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। चारधाम ऑल वेदर रोड परियोजना, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना राज्य के विकास को नई गति दे रही हैं।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

उन्होंने बताया कि प्रदेश के 11 रेलवे स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिकीकरण किया जा रहा है। वहीं जॉलीग्रांट, पंतनगर और पिथौरागढ़ एयरपोर्ट का विस्तार किया जा चुका है। उड़ान योजना के अंतर्गत 18 हेलीपोर्ट विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें से 12 पर सेवाएं शुरू हो चुकी हैं।

केदारनाथ-हेमकुंड रोपवे से पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

सतपाल महाराज ने कहा कि पर्वतमाला परियोजना के तहत उत्तराखंड में रोपवे नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है। सोनप्रयाग-केदारनाथ और गोविंदघाट-हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजनाएं प्रदेश के पर्यटन और तीर्थाटन को नई दिशा देंगी। इसके अलावा केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत व्यापक विकास कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि जमरानी बांध, सौंग बांध और लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजनाओं पर भी तेजी से काम चल रहा है, जिससे प्रदेश के जल संसाधनों और सिंचाई व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

हरिद्वार में विकास की गंगा बह रही है

प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हरिद्वार सहित पूरे प्रदेश में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की है और UCC पंजीकरण में हरिद्वार प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार को नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जनपद कार्यक्रम में शामिल किया गया है तथा उत्कृष्ट कार्यों के लिए जनपद को तीन करोड़ रुपये का पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है। “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत आयोजित शिविरों में हजारों शिकायतों का समाधान किया गया है।

कुंभ 2027 और बुनियादी ढांचे पर विशेष फोकस

सतपाल महाराज ने बताया कि कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के तहत 1182 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से घाटों, पुलों, संपर्क मार्गों और अन्य आधारभूत संरचनाओं का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य भी जारी हैं।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर की डीपीआर तैयार हो चुकी है। परियोजना पूरी होने के बाद धर्मनगरी हरिद्वार भी काशी विश्वनाथ और महाकाल कॉरिडोर की तरह भव्य स्वरूप में दिखाई देगी।

केंद्र सरकार की योजनाओं से लाखों लोग लाभान्वित

महाराज ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुद्रा योजना, जल जीवन मिशन और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लाखों लोगों को लाभ पहुंचा है। हरिद्वार में एक लाख से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है, जबकि 10 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत डिजिटल भुगतान, रक्षा उत्पादन, स्टार्टअप, सेमीकंडक्टर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। आज भारत दुनिया को दिशा देने वाला राष्ट्र बन चुका है।

पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, राज्यमंत्री जयपाल सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, धर्मेंद्र चौहान, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: 21 जून को परेड ग्राउंड में होगा सामूहिक योगाभ्यास, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

Mon Jun 15 , 2026
सुबह 7 बजे से बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में आयोजित होगा मुख्य कार्यक्रम, लाखामंडल और हनोल में भी होंगे योग सत्र Dehradun | June 15, 2026 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन […]
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: 21 जून को परेड ग्राउंड में योगाभ्यास

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share