अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: 21 जून को परेड ग्राउंड में होगा सामूहिक योगाभ्यास, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: 21 जून को परेड ग्राउंड में योगाभ्यास

सुबह 7 बजे से बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में आयोजित होगा मुख्य कार्यक्रम, लाखामंडल और हनोल में भी होंगे योग सत्र

Dehradun | June 15, 2026

21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। जनपद देहरादून में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा।

योग दिवस की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 19 जून को पुलिस लाइन, रेसकोर्स देहरादून में ‘रन फॉर योग’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मेयर सौरभ थपलियाल, आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री मदन कौशिक, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, आयुष सचिव रंजना राजगुरु, अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे तथा जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और लगभग 770 प्रतिभागी शामिल होंगे।

‘रन फॉर योग’ का शुभारंभ पुलिस मैदान, रेसकोर्स से होगा और यह दौड़ त्यागी रोड होते हुए पुनः पुलिस मैदान में आकर संपन्न होगी। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।

21 जून को सुबह 7 बजे होगा मुख्य आयोजन

योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम के तहत 21 जून को सुबह 7 बजे से 8 बजे तक परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में सामूहिक योगाभ्यास आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार प्रतिभागी योगाभ्यास करेंगे।

इसके अलावा जनपद के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व वाले स्थलों लाखामंडल और हनोल में भी विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा ने योग दिवस को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने पर जोर देते हुए पुलिस प्रशासन, शिक्षा विभाग, खेल विभाग और अन्य संबंधित विभागों से आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने नागरिकों से भी ‘रन फॉर योग’ और योगाभ्यास कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

देहरादून में लगेंगे जनकल्याणकारी शिविर, आयुष्मान, पीएम सूर्य घर और पीएम स्वनिधि योजनाओं के लिए होगा ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण

Mon Jun 15 , 2026
केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की उपलब्धियों से रूबरू होंगे नागरिक, विभिन्न स्थानों पर लगेगी विशेष प्रदर्शनी Dehradun, June 15, 2026 केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी और विकासपरक योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद देहरादून में 15 जून से 20 जून […]
देहरादून में लगेंगे जनकल्याणकारी शिविर, आयुष्मान, पीएम सूर्य घर और पीएम स्वनिधि योजनाओं के लिए होगा ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share