धूल और गड्ढों से बेहाल जनता और व्यापार, सड़क सुधार की गुहार

जनता कर रही सड़क सुधार की मांग

टूटी सड़कों से लोग परेशान, सड़क सुधार की उठा रहे मांग

Dehradun, 12 September: देहरादून शहर कभी अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता था। लेकिन आज इस शहर की खूबसूरती गड्ढों और धूल भरी सड़कों से बदसूरत होती जा रही है। आलम यह है कि सहारनपुर चौक से लाल पुल होते हुए निरंजनपुर मंड़ी तक का सफ़र दुपहिए से कर पाना भी मुश्किल हो रहा है। गड्ढों से भरी, धूल उड़ाती सड़कें न सिर्फ दुर्घटनाओं का सबब बन रहीं हैं, बल्कि स्थानीय व्यापारियों के लिए सिरदर्द बन चुकी है।

दुर्घटनाओं का कारण बन रहीं सड़कें
दुर्घटनाओं का कारण बन रहीं टूटी सड़कें

दुर्घटनाओं का कारण बन रही सड़कें

सहारनपुर चौक से निरंजनपुर मंडी तक की सड़क की बदहाली एक ओर जहां आए दिन छोटी-छोटी दुर्घटनाओं का कारण बन रहीं हैं। वहीं सड़कों से उड़ती धूल दुकानों में घुसकर सामान भी खराब कर रही है। जिस कारण व्यापारी वर्ग भी बेहद परेशान है। दरअसल पिछले कई महीनों से ये समस्या सुलग रही है। मानसून के बाद सड़कें और भी खराब हो गईं। इसके अलावा ट्रैफिक का दबाव बढ़ने से भी सड़कों का हाल खराब है। व्यापारियों का कहना है कि ग्राहक आते हैं, लेकिन गड्ढों से बचते-बचते थक जाते हैं। एक दुकानदार ने बताया कि बीते दिनों सड़कों के गड्ढों और बजरी के कारण एक महिला बुरी तरह से सड़क पर स्कूटर समेत फिसल गई। उन्होंने बताया कि आए दिन ऐसे हादसे इस सड़क पर होना आम बात हो गई है।

खुद गड्ढे भरने को मजबूर हो रहे व्यापारी
खुद गड्ढे भरने को मजबूर हो रहे व्यापारी

सड़कें न सिर्फ मरम्मत की जाएं, बल्कि मेंटेनेंस का सिस्टम बने। धूल से निपटने के लिए रेगुलर वॉटरिंग, और गड्ढों को भरने के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम। ये छोटे कदम बड़े बदलाव ला सकते हैं।
— यू.एस. ढाका, व्यापारी

यू.एस. ढाका, व्यापारी
यू.एस. ढाका, व्यापारी

उम्मीद है कि जल्द यह सड़क ठीक हो जाए, और जल्द ही वो दिन आए जब सहारनपुर चौक से लाल पुल तक का सफर एक सुकून भरा अनुभव बने।
— सचिन बालियान, व्यापारी

Sachin local public
सचिन बालियान, व्यापारी

ये मुद्दा सिर्फ सड़क का नहीं, बल्कि शहर के विकास का है। जब व्यापारी परेशान होंगे, तो अर्थव्यवस्था कैसे चलेगी?
— कमल नंदा, व्यापारी

कमल नंदा, स्थानीय निवासी
कमल नंदा, व्यापारी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खोई यादों से फिर जुड़ी जिंदगी: Doon Police ने असली मालिकों तक पहुंचाए 53 लाख के मोबाइल

Sat Sep 13 , 2025
Doon Police ने 53 लाख के 228 फोन किए रिकवर Doon Police ने असली मालिकों तक पहुंचाए मोबाइल Dehradun, 13 September: आज के समय में मोबाइल फोन सिर्फ एक गैजेट नहीं, बल्कि हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। किसी का मोबाइल खो जाए तो ऐसा लगता है मानो […]
Doon Police ने असली मालिकों तक पहुंचाए मोबाइल

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Share