गौरीकुंड में नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

गौरीकुंड में नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

गौरीकुंड में अज्ञात शव मिलने की सूचना पर एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, शव को दुर्गम क्षेत्र से निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया

Rudraprayag | June 17, 2026

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित गौरीकुंड क्षेत्र में बुधवार सुबह नदी किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा शव को बरामद कर अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार बुधवार प्रातः लगभग 5:30 बजे एक घोड़ा संचालक ने गौरीकुंड छोटी पार्किंग के समीप नदी किनारे एक व्यक्ति के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग की टीम ने कोतवाली सोनप्रयाग को अवगत कराया और निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने देखा कि एक व्यक्ति नदी किनारे मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। क्षेत्र दुर्गम होने के कारण टीम ने आवश्यक सावधानी बरतते हुए शव को स्ट्रेचर की सहायता से मुख्य सड़क तक पहुंचाया।

इसके बाद शव को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।

पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ ही गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान कर रही है। शव मिलने के कारणों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

कोटद्वार में दिव्यांगजन सहायता शिविर आयोजित, BEL ने CSR के तहत वितरित कीं 110 व्हील चेयर

Wed Jun 17 , 2026
दिव्यांगजन सहायता शिविर में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने लाभार्थियों को सहायता सामग्री वितरित कर आत्मनिर्भरता और सामाजिक सहयोग का दिया संदेश Kotdwar | June 17, 2026 राजकीय प्राथमिक विद्यालय पदमपुर मोटाढांग में समाज कल्याण विभाग पौड़ी द्वारा आयोजित दिव्यांगजन सहायता शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन लाभान्वित हुए। […]
कोटद्वार में दिव्यांगजन सहायता शिविर, BEL ने CSR के तहत वितरित कीं 110 व्हील चेयर

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share