अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, “वैश्य मित्र” अभियान को गति देने का आह्वान

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (आईवीएफ) के तत्वावधान में आज सहारनपुर रोड स्थित कैलिस्टा होटल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने उत्तराखंड प्रदेश के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान सभी पैट्रन सदस्यों को सम्मानित किया गया तथा अधिक से अधिक “वैश्य मित्र” बनाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल ने की। इस अवसर पर सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने संगठन की अनूठी पहल “वैश्य मित्र” सदस्यता अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि लोकतंत्र में संख्या का विशेष महत्व होता है। उन्होंने कहा कि देश में वैश्य समाज की जनसंख्या लगभग 25-26 करोड़ मानी जाती है तथा हजारों वैश्य संस्थाएं कार्यरत हैं, किंतु आज तक कोई भी संस्था अपनी संख्या के आधार पर प्रभावी पहचान स्थापित नहीं कर सकी है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने इस विषय पर गंभीरता से विचार करते हुए “वैश्य मित्र” सदस्यता अभियान प्रारंभ किया है, जिससे वैश्य समाज की एकजुट शक्ति को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक वैश्य मित्र जोड़ने का आह्वान किया ताकि समाज की संख्या और शक्ति लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रभावी रूप से स्थापित हो सके। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनाने के संबंध में सुझाव प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री रमेश गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन जैन, प्रदेश मीडिया समन्वयक मधु सचिन जैन, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष नीता गर्ग, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विशाल गुप्ता, युवा अध्यक्ष सचिन गुप्ता, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रितु गोयल, महानगर अध्यक्ष निकुंज गुप्ता, महानगर महामंत्री मनोज सिंघल, प्रिया गुप्ता सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

जारीकर्ता:
दीपक सिंघल – प्रदेश अध्यक्ष
रमेश गोयल – प्रदेश महामंत्री
निकुंज गुप्ता – महानगर अध्यक्ष

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

बेरोजगार लैब तकनीशियन करेंगे मुख्यमंत्री आवास घेराव

Sun Jun 7 , 2026
देहरादून । मेडिकल लैब टैक्नोलॉजिस्ट संघ के बैनर तले, एकता विहार स्थित धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे डिग्रीधारी बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों का धरना आज बीसवें दिन भी लगातार जारी रहा। संगठन के महासचिव मयंक राणा और संगठन मंत्री अनुराग पंत ने बताया कि जल्द माननीय मुख्यमंत्री जी […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share