बदरीनाथ दान मामले में पुलिस ने कब्जे में लिए सीसीटीवी फुटेज, सोमवार को आ सकती है जांच रिपोर्ट

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
बदरीनाथ मंदिर में दान चढ़ावे की गणना के दौरान कथित गबन मामले की जांच तेज हो गई है। पुलिस ने शनिवार को गणना स्थल के 2 जुलाई के सीसीटीवी फुटेज पेन ड्राइव में लेकर कब्जे में ले लिए। वहीं, बीकेटीसी की ओर से गठित चार सदस्यीय जांच समिति ने भी अपनी जांच पूरी कर ली है। इसकी रिपोर्ट सोमवार तक समिति अध्यक्ष को सौंपी जा सकती है।
पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सभी आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस टीम ने बीकेटीसी से दान गणना स्थल के सीसीटीवी फुटेज मांगे थे, जिन्हें समिति ने उपलब्ध करा दिया है।
गौरतलब है कि दान राशि की गणना के दौरान कथित हेराफेरी सामने आने के बाद बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने बदरीनाथ थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू करते हुए साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई तेज कर दी है।
बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि पुलिस विवेचना के लिए जिन दस्तावेजों की मांग कर रही है, उन्हें उपलब्ध कराया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दिए गए हैं।
इधर बीकेटीसी की चार सदस्यीय जांच समिति ने अपनी जांच पूरी कर ली है। बताया जा रहा है कि सोमवार तक रिपोर्ट अध्यक्ष को सौंप दी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बदरीनाथ मंदिर में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई हैं। सीईओ सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि सभी संबंधित कार्मिकों को कार्यस्थल पर लौटने के निर्देश दिए गए हैं। अब अध्यक्ष और सीईओ की अनुमति के बिना कोई भी अधिकारी या कर्मचारी कार्यस्थल नहीं छोड़ सकेगा।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

8वीं वाहिनी आईटीबीपी गौचर में "हैप्पी आवर्स" के अंतर्गत हुआ भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

रवि जुलाई 12 , 2026
चमोली : 8वीं वाहिनी, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी), गौचर में “हैप्पी आवर्स” के अंतर्गत एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सेनानी मनोहर सिंह रावत के मार्गदर्शन एवं HWWA की मुख्य संरक्षिका अंजना रावत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महानिरीक्षक (एम एंड […]

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share