सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति की तलाश में उतरी SDRF, 02 किलोमीटर दूर मिला शव

देहरादून। सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान एक व्यक्ति के डूबने की सूचना पर SDRF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सर्च अभियान चलाया और लगभग 02 किलोमीटर दूर उसका शव बरामद कर लिया। आज प्रातः CCR/आपदा कंट्रोल देहरादून से सूचना प्राप्त हुई कि सहस्त्रधारा क्षेत्र में एक व्यक्ति के पानी में बहने की सूचना है। सूचना मिलते ही SDRF टीम सहस्त्रधारा, एडिशनल एसआई मनोज जोशी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर जानकारी मिली कि एक व्यक्ति सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान पानी के तेज बहाव में डूब गया था। SDRF टीम ने परिजनों से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान शुरू किया। लगातार सर्चिंग के बाद SDRF जवानों ने उक्त व्यक्ति का शव सहस्त्रधारा झरने से लगभग 02 किलोमीटर दूर पांडव वाला पुल के पास बरामद कर लिया। शव को बरामद करने के उपरांत आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक की पहचान नौथ राम, उम्र लगभग 50 वर्ष, निवासी दिल्ली के रूप में हुई है।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का मुख्यमंत्री धामी ने दोहराया संकल्प

रवि अगस्त 23 , 2026
चौधरी फार्म और सर्वे स्टेडियम में बहनों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, रक्षाबंधन पर 28 और 29 अगस्त को महिलाओं को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सौगात महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया उल्लेख प्रदेश की करीब 5 लाख महिलाएं 70 हजार […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share