गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना का पाठ कर योग अभ्यास किया शुरू

देहरादून । बलभद्र खलंगा विकास समिति की ओर से आयोजित विश्व योग दिवस आज विश्व प्रसिद्ध एंग्लो- गोर्खा युद्ध स्थल सागरताल के ऐतिहासिक भूमि पर ख्यातिप्राप्त योगाचार्य शालिनी गुरुंग (टीम पतंजलि योगपीठ,हरिद्वार)एवं उनके एक सौ चालीस (140) साधकों द्वारा हुआ।
सर्वप्रथम गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना का पाठ पूरे श्रद्धा से किया गया,तत्पश्चात योग अभ्यास का शुभारंभ प्रथम पंक्ति में उपस्थित बयासी(81) वर्षीय बुजुर्ग महिला जयंती देवी गुरुंग के द्वारा हुआ।
योग कार्यक्रम मे आमंत्रित विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड सरकार द्वारा नवनिर्वाचित गोर्खा परिषद की अध्यक्षा ज्योति कुटिया जी(दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री)एव उपाध्यक्ष अबू शाही (दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री)का समिति के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों की ओर से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
उपस्थित समिति के संरक्षक इंद्रेश उपाध्याय(पूर्व डी.एफ.ओ) एवं अध्यक्ष द्वारा संस्था के वरिष्ठ सदस्य राम सिंह थापा(पूर्व अध्यक्ष),जितेंद्र खत्री(पूर्व उपाध्यक्ष)जी,कर्नल ईश्वर सिंह थापा जी का भी पूरे आदर के साथ सम्मान किया गया। समिति की उपाध्यक्षा बिनु गुरुंग के द्वारा वरिष्ठ सदस्य सुशील पवार जी एवं योग साधिका जयंती देवी गुरुंग जी सम्मान किया गया।
योग कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दून यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर सरगम मेहरा जी के नेतृत्व में एनजीओ द्वारा खलंगा बैटल वॉक का भी आयोजन समिति के तत्वाधान में किया गया,अध्यक्ष ने समिति के सदस्यों के साथ वार मेमोरियल में पहुंच कर उनका स्वागत किया तथा खलंगा युद्ध इतिहास के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी।इस पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था बलभद्र खलंगा विकास समिति के अध्यक्ष कर्नल विक्रम सिंह थापा जी के मार्गदर्शन मे कर्मठ सदस्यों द्वारा किया गया। इस भव्य एवं सफल योग कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ। कार्यक्रम के पश्चात समिति की ओर से सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई थी।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

199वें दिन भी जारी रहा नर्सिंग अभ्यर्थियों का धरना, अब हल्द्वानी में भी शुरू होगा आंदोलन

Sun Jun 21 , 2026
देहरादून। नर्सिंग भर्ती को लेकर संघर्ष कर रहे बेरोजगार नर्सिंग अभ्यर्थियों का धरना शुक्रवार को लगातार 199वें दिन भी जारी रहा। कैबिनेट बैठक में भर्ती संबंधी कोई ठोस निर्णय नहीं होने से अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी और निराशा देखने को मिली। एकता विहार धरनास्थल पर प्रदेशभर से सैकड़ों नर्सिंग कर्मी […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share