ऋषिकेश में हरियाणा की युवतियों का हुड़दंग

ऋषिकेश में हरियाणा की युवतियों का हुड़दंग

कार में तेज आवाज में गाना बजाने पर टोका तो पुलिस से उलझीं, किया हंगामा

Rishikesh | June 16, 2026

देशभर में भीषण गर्मी के कारण कई राज्यों के पर्यटक पहाड़ और ठंडी वादियों का लुत्फ उठाने उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। सबसे ज्यादा यूपी, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली के पर्यटक उत्तराखंड में रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। लेकिन कुछ पर्यटक उत्तराखंड की गरिमा को ठेस पहुंचाने का काम भी कर रहे हैं। स्थानीय लोगों से विवाद, मारपीट, वाहनों से बाहर निकलकर हुड़दंग करने के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में एक मामला ऋषिकेश से सटे मुनि की रेती थाना क्षेत्र से सामने आया है।

मुनि की रेती थाना क्षेत्र अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में तपोवन में हरियाणा नंबर की एक कार में तेज आवाज में गाने बजाकर घूम रहे पर्यटकों को पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान पुलिस द्वारा नियमों का पालन करने की निर्देश दिए जाने पर वाहन में सवार कुछ युवतियां पुलिसकर्मियों से उलझ गईं, जिससे मौके पर कुछ देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

जानकारी के अनुसार, तपोवन क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस टीम ने एक हरियाणा नंबर की कार को तेज आवाज में गाने बजाते हुए देखा। पुलिस ने वाहन को रोककर चालक और उसमें सवार लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर ध्वनि प्रदूषण से संबंधित नियमों की जानकारी दी और भविष्य में नियमों का पालन करने की हिदायत दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस की कार्रवाई के दौरान वाहन में मौजूद कुछ युवतियां नाराज हो गईं और पुलिसकर्मियों के साथ बहस करने लगीं। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने पुलिस टीम के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। पुलिसकर्मियों ने संयम बरतते हुए स्थिति को संभालने का प्रयास किया और सभी को शांत रहने के लिए कहा।

मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जुटने लगी, जिसके बाद पुलिस ने पर्यटकों को नियमों का पालन करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की सलाह दी। काफी देर तक चली बातचीत के बाद मामला शांत हुआ।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह क्षेत्र पर्यटन नगरी है, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। ऐसे में सार्वजनिक स्थानों पर तेज आवाज में संगीत बजाना, हुड़दंग करना और अन्य लोगों की सुविधा में बाधा पहुंचाना नियमों के विरुद्ध है। पुलिस ने पर्यटकों से अपील की है कि वे स्थानीय कानूनों और व्यवस्थाओं का सम्मान करें और अपनी यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखें।

तपोवन चौकी इंचार्ज प्रवीण रावत ने बताया कि, घटना सोमवार 15 जून की है। जहां कुछ पर्यटक पुलिस से उलझ रहे थे और अभद्र व्यवहार कर रहे थे। तभी वहां पर खड़े लोगों ने उनको सबक सिखाया और खदेड़ दिया। यह मामला चौकी तक नहीं पंहुचा। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि ध्वनि प्रदूषण, यातायात नियमों के उल्लंघन और सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

उत्तराखंड पर्यटन को नई उड़ान: एडवेंचर इवेंट्स, इंटरनेशनल कॉन्क्लेव और आध्यात्मिक गंतव्य योजनाओं को मिली मंजूरी

मंगल जून 16 , 2026
UTDB की 24वीं बोर्ड बैठक में 20 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, 3121 युवाओं को मिलेगा एडवेंचर टूरिज्म प्रशिक्षण Dehradun | June 16, 2026 उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक मंगलवार को आईएचएम गढ़ीकैंट स्थित पर्यटन मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज […]
UTDB बैठक में एडवेंचर और आध्यात्मिक पर्यटन को मिली बड़ी मंजूरी

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share