NDRF-SDRF की मदद से 70 लोग सुरक्षित, 13 की मौत

NDRFSDRF की मदद से 70 लोग सुरक्षित, 13 की मौत

Also Read: सहस्त्रधारा में बादल फटा, दो की मौत

Dehradun, 16 September: जिले में सोमवार रात हुई भीषण अतिवृष्टि ने भारी तबाही मचाई, जिसमें अब तक 13 लोगों की मौत, 16 लोग लापता और 3 घायल होने की पुष्टि हुई है। भारी बारिश से भूस्खलन और जलभराव ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। हालात की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने मालदेवता, सहस्रधारा, मजयाडा और कार्लीगाड जैसे प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा की। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से कार्लीगाड क्षेत्र में 70 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। डीएम ने अवरुद्ध सड़कें, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाएं शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए। प्रभावित परिवारों को किराए पर सुरक्षित स्थानों में शिफ्ट होने पर तीन माह तक ₹4,000 प्रति माह की सहायता दी जाएगी। प्रशासन ने राहत शिविरों की व्यवस्था कर दी है और पुलिस व बचाव दलों की टीमें हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही हैं।

Also Read: नदियों का उफान बना तबाही का तूफान

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

 

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Next Post

देहरादून में टूटा 101 साल का बारिश रिकॉर्ड!

बुध सितम्बर 17 , 2025
बारिश रिकॉर्ड: 264 मिमी बारिश, 1924 का 212.6 मिमी का रिकॉर्ड टूटा Dehradun, 17 September: सहस्रधारा में मूसलधार बारिश ने देहरादून का 101 साल पुराना रिकॉर्ड मिटा डाला। मंगलवार को 264 मिमी बारिश ने 1924 का पुराना बारिश रिकॉर्ड का आंकड़ा पीछे छोड़ दिया। तोड़ डाले 1924 के बारिश रिकॉर्ड बीते 15-16 सितंबर […]
देहरादून ने तोड़ा 101 साल का बारिश रिकॉर्ड!

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share