युवा संवाद शिविर में डॉ. मुकुल शर्मा ने दिए सफलता के मंत्र

युवा संवाद शिविर में डॉ. मुकुल शर्मा ने दिए सफलता के मंत्र

चार दिवसीय युवा संवाद शिविर में सेल्फ मैनेजमेंट, टाइम मैनेजमेंट और गोल सेटिंग पर दिया मार्गदर्शन

Dehradun, 31 May 2026: संख्य योग फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष एवं भारत के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित डॉ. मुकुल शर्मा ने युवा संवाद तथा वसुधैव कुटुंबकम् द्वारा आयोजित युवा शिविर में प्रतिभागियों को जीवन के लक्ष्यों के प्रति जागरूक करते हुए सफलता के महत्वपूर्ण सूत्र साझा किए।

Also Read : केदारनाथ यात्रा पर अस्थायी रोक

डॉ. शर्मा ने युवाओं को सेल्फ मैनेजमेंट, टाइम मैनेजमेंट, स्ट्रेस मैनेजमेंट, बिलीफ सिस्टम, गोल सेटिंग, नॉलेज मैनेजमेंट और एक्शन मैनेजमेंट जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सफलता केवल सपने देखने से नहीं, बल्कि सही दिशा में निरंतर प्रयास और आत्मअनुशासन से प्राप्त होती है।

उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में किसी भी नकारात्मक या चुनौतीपूर्ण परिस्थिति से घबराने की आवश्यकता नहीं है। जब तक सांस चल रही है, तब तक हर व्यक्ति अपने सपनों को साकार करने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि युवा अपने जीवन के साथ-साथ राज्य, राष्ट्र और विश्व स्तर पर भी अपनी पहचान स्थापित कर सकते हैं।

Also Read : Uttarakhand-Haryana Dispute: सोशल मीडिया की आग में न झुलसे भाईचारा

पिछले चार दिनों से चल रहे इस शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न व्यक्तित्व विकास सत्रों से लाभान्वित हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की सचिव श्रीमती कोमल, अनिल, साक्षी नंदा तथा थापा मैडम का विशेष योगदान रहा, जिसकी प्रतिभागियों और आयोजकों ने सराहना की।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

दून में अवैध हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, अवैध देसी पिस्टल बरामद

Sun May 31 , 2026
अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, अमरोहा से बेचने आया था पिस्टल देहरादून में अवैध हथियार की सप्लाई की कोशिश विफल, 32 बोर पिस्टल बरामद Dehradun, 31 May 2026: देहरादून में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पटेलनगर […]
अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, अमरोहा से बेचने आया था पिस्टल

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share