छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

SC, ST, OBC और EBC वर्ग के विद्यार्थियों को राहत, संस्थानों को समय पर सत्यापन के निर्देश

 

देहरादून | 3 अक्टूबर, 2026

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्रवृत्ति का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से पिछड़े सामान्य वर्ग (EBC) के पात्र विद्यार्थियों के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल के अनुसार, अब पात्र विद्यार्थी 30 नवंबर 2026 तक राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह समयसीमा नए (Fresh) आवेदन के साथ-साथ पूर्व वर्षों के पात्र विद्यार्थियों के नवीनीकरण (Renewal) आवेदन पर भी लागू होगी।

संस्थानों को सत्यापन की जिम्मेदारी

जिला समाज कल्याण विभाग ने जनपद के सभी संबंधित विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के निदेशक, प्राचार्य, संस्थाध्यक्ष एवं प्रधानाचार्यों से पात्र विद्यार्थियों का समय पर ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित कराने को कहा है।

संस्थानों को विद्यार्थियों द्वारा जमा किए गए आवश्यक दस्तावेजों की जांच करने के बाद उनके छात्रवृत्ति आवेदन का ऑनलाइन सत्यापन करना होगा। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवेदनों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर जनपद स्तर पर अग्रसारित करना होगा।

पात्र विद्यार्थी समय रहते पूरा करें आवेदन

विभाग ने स्पष्ट किया है कि छात्रवृत्ति से कोई भी पात्र विद्यार्थी वंचित न रहे, इसके लिए शैक्षणिक संस्थानों को विशेष ध्यान देना होगा। वहीं विद्यार्थियों से भी अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा करें और आवश्यक दस्तावेजों एवं सत्यापन की प्रक्रिया समय से पूरी कराएं।

ऑनलाइन आवेदन के लिए:

पात्र विद्यार्थी राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट scholarships.gov.in पर जाकर Fresh या Renewal आवेदन कर सकते हैं।

छात्रवृत्ति से संबंधित आवेदन और प्रक्रिया के लिए विद्यार्थी राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share