PWD JE Regularisation पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से जवाब तलब

उस्मान खान जमानत याचिका पर सुनवाई, हाईकोर्ट ने मांगी ट्रायल रिपोर्ट

PWD JE Regularisation Case में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से 10 दिनों के भीतर विभाग में रिक्त पदों की जानकारी मांगी है और कट-ऑफ डेट बढ़ाने की संभावना पर भी जवाब तलब किया है।

Nainital/Dehradun, 10 June 2026: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग में संविदा पर कार्यरत जूनियर इंजीनियरों (जेई) के नियमितीकरण और सेवा से हटाए जाने से जुड़े विवाद पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ ने मामले की सुनवाई की। एकलपीठ ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वे 10 दिनों के भीतर कोर्ट को सूचित करें कि विभाग में जूनियर इंजीनियर के पदों पर वर्तमान में कितनी रिक्तियां मौजूद हैं। इसके साथ ही कोर्ट ने सरकार से यह भी स्पष्ट करने को कहा है कि क्या पूर्व में पारित आदेशों के आलोक में कट-ऑफ डेट (तय तिथि) को आगे बढ़ाया जा सकता है?

याचिकाकर्ता प्रसून नौटियाल व 83 अन्य की ओर से अदालत को बताया कि वे पिछले 10 से अधिक वर्षों से विभाग में संविदा के आधार पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। हाल ही में विभाग द्वारा उन्हें सेवामुक्त कर दिया है। जिसके खिलाफ उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। हालांकि, कोर्ट के अंतरिम आदेशों के चलते कई कर्मचारी अभी भी काम कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोग नौकरी से बाहर हो चुके हैं।

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि उच्च न्यायालय की डिवीजन बेंच द्वारा 11 जून 2025 को दिए गए आदेश के तहत सचिव लोनिवि को इन कर्मचारियों के मामलों पर व्यक्तिगत रूप से विचार कर वरिष्ठता के आधार पर नियमित करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन विभाग ने ऐसा नहीं किया। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नाराजगी जताई कि लोनिवि सचिव ने प्रत्येक मामले पर व्यक्तिगत रूप से विचार करने के बजाय विभागाध्यक्ष द्वारा गठित एक समिति की सिफारिश पर सीधे तौर पर नियमितीकरण के दावों को खारिज कर दिया। जिससे व्यथित होकर कर्मचारियों को दोबारा कोर्ट आना पड़ा। इस मामले की अगली सुनवाई 2 जुलाई को होगी।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

जनहित के मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी गौरव कुमार

बुध जून 10 , 2026
Chamoli DM Review Meeting में जिलाधिकारी गौरव कुमार ने राजस्व वसूली, लंबित न्यायिक मामलों, अवैध खनन, अतिक्रमण और सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। Chamoli, 10 June 2026: जनपद में प्रशासनिक कार्यों की प्रगति, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा […]
Chamoli DM Review Meeting में लंबित मामलों के निस्तारण के निर्देश

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share