1 किलो 109 ग्राम चरस के साथ चार तस्कर दबोचे

1 किलो 109 ग्राम चरस के साथ चार तस्कर दबोचे

चरस तस्करी के तार देहरादून–सहारनपुर गैंग से जुड़े

Uttarkashi, 14 October: उत्तरकाशी पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में बड़ी कामयाबी हासिल की है। मोरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से 1 किलो 109 ग्राम चरस बरामद कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक संगठित तस्करी गिरोह से जुड़े बताए जा रहे हैं, जो पहाड़ी इलाकों से चरस लाकर देहरादून और सहारनपुर में सप्लाई करता था।

बिंगसारी बैंड पर रोकी गई संदिग्ध कार

मोरी थानाध्यक्ष मोहन कठैत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिंगसारी बैण्ड के पास चेकिंग के दौरान UK 07TE 1963 (हुंडई कार) को रोका। कार में चार व्यक्ति सवार थे। तलाशी लेने पर कार से 1 किलो 109 ग्राम चरस बरामद की गई। एसपी सरिता डोबाल के निर्देशन और सीओ देवेन्द्र सिंह नेगी की निगरानी में यह कार्रवाई की गई।

चारों आरोपी तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें
  • शहनवाज आलम (35) – निवासी सहारनपुर
  • जावेद (36) – निवासी सहारनपुर
  • सावेज (30) – निवासी देहरादून
  • जितेन्द्र कुमार (33) – निवासी देहरादून

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे पहाड़ी इलाकों से चरस इकट्ठा कर शहरों में सप्लाई करते थे। गिरोह दो गाड़ियों में सफर करता था, पहली गाड़ी आगे जाकर रैकी करती थी, जबकि दूसरी में नशे का माल लाया जाता था।

दूसरी कार भी हुई जब्त

पुलिस ने तस्करों द्वारा इस्तेमाल की गई एक अन्य कार (UK 07TD 8898) को भी कब्जे में लिया है। मोरी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तस्करों के नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। एसपी उत्तरकाशी सरिता डोबाल ने कहा कि यह कार्रवाई नशा तस्करी के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा है। पुलिस हर कड़ी तक पहुंचेगी, जो युवाओं को नशे की ओर धकेल रही है।

 

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Next Post

राजपुर रोड के सर्किल बार में फायर शो बना हादसा

मंगल अक्टूबर 14 , 2025
सर्किल बार में हुआ हादसा, DM ने 15 दिनों के लिए लाइसेंस किया निलंबित Dehradun, 14 October: राजधानी के चर्चित सर्किल बार में देर रात हुए “फायर शो” के दौरान भड़की आग ने हड़कंप मचा दिया। हादसे में दो बारमैन झुलस गए, जबकि हॉल में मौजूद दर्जनों लोगों की जान […]
राजपुर रोड के सर्किल बार में फायर शो बना हादसा

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share