शिक्षा पे चर्चा के माध्यम से शिक्षा से जुड़े सवालों पर हो रहा सार्थक संवाद

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्म तिथि पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति कार्यक्रम का शुभारंभ

देहरादून- शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता, संवाद और समाधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गांधी जयंती के शुभ अवसर पर होलकर एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा ‘शिक्षा पे चर्चा’ नामक एक विशेष कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम की मेजबानी एडवोकेट डॉ. पंकज होलकर कर रहे हैं। कार्यक्रम को एडिफाई वर्ल्ड स्कूल देहरादून के छात्र-छात्राएं ऑफलाइन अटेंड कर सकते हैं वहीं दूर दराज के सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले बच्चे एवं मातापिता इसे ऑनलाइन “एडिफाई दून यूट्यूब चैनल” पर जाकर देख सकते हैं।‘शिक्षा पे चर्चा’ का उद्देश्य “राष्ट्रीय शिक्षा नीति” को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच अधिक स्पष्टता विकसित करना तथा शिक्षा से संबंधित उनकी जिज्ञासाओं और समस्याओं पर विशेषज्ञों के माध्यम से समाधान की दिशा तलाशना है।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

कार्यक्रम में शिक्षाविदों, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट और विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जा रहा है। विशेषज्ञ विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं, भावनात्मक विकास, अभिभावक-विद्यार्थी संबंधों और बदलते शिक्षा परिवेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार एवं व्यावहारिक सुझाव साझा किए जाएंगे।

‘शिक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों और अभिभावकों से सकारात्मक एवं उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है , अभिभावकों और विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं को विशेषज्ञों के सामने रखने तथा उनके अनुभव और मार्गदर्शन से समाधान के नए रास्ते समझने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

एडवोकेट डॉ. पंकज होलकर द्वारा संचालित यह पहल शिक्षा से जुड़े विषयों पर खुली और सार्थक चर्चा का मंच उपलब्ध करा रही है। होलकर एजुकेशनल ट्रस्ट का उद्देश्य ऐसे संवादों के माध्यम से विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों और विशेषज्ञों के बीच बेहतर समझ और सहयोग विकसित करना है।

 

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share