संत समाज राष्ट्र चेतना का संवाहक, उत्तराखंड बनेगा विश्व की आध्यात्मिक राजधानी: सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले- उत्तराखंड बनेगा विश्व की आध्यात्मिक राजधानी

हरिद्वार में संत सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने सनातन संस्कृति, यूसीसी और सांस्कृतिक पुनर्जागरण पर रखे विचार

Haridwar/Dehradun | June 22, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरि सेवा आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं विशाल संत सम्मेलन में प्रतिभाग करते हुए संत-महात्माओं का अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम द्वारा किए जा रहे सेवा, संस्कार और समाज जागरण के कार्यों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानवता को आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों और जीवन के वास्तविक उद्देश्य से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि संत समाज भारतीय संस्कृति और राष्ट्र चेतना का संवाहक रहा है तथा इतिहास में संतों और मनीषियों ने समाज को दिशा देने के साथ राष्ट्र निर्माण में भी अहम भूमिका निभाई है।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सांस्कृतिक पुनर्जागरण के नए युग का साक्षी बन रहा है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक और केदारनाथ धाम के पुनर्विकास जैसे कार्य भारत की आध्यात्मिक विरासत को नई ऊर्जा प्रदान कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक अस्मिता, आध्यात्मिक पहचान और सनातन मूल्यों की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से राज्य में सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून, समान नागरिक संहिता (यूसीसी) और भू-कानून जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लागू किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में भी प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ने के लिए दून विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज की स्थापना की गई है। साथ ही हरिद्वार में प्राच्य शोध संस्थान की स्थापना की जा रही है, जहां भारतीय दर्शन, संस्कृति और सभ्यता पर शोध कार्य किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने स्वामी हरिचेतानंद जी महाराज का आभार व्यक्त करते हुए संत समाज से राज्य और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद देने का आग्रह किया। उन्होंने विश्वास जताया कि संतों के आशीर्वाद और जनसहयोग से उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प अवश्य पूरा होगा।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, विधायक प्रदीप बत्रा, संतगण और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

देहरादून के कियान सिंघल बने अंडर-7 राज्य शतरंज चैंपियन

Mon Jun 22 , 2026
देहरादून । देहरादून के होनहार शतरंज खिलाड़ी कियान सिंघल ने रुद्रपुर में आयोजित उत्तराखंड राज्य शतरंज प्रतियोगिता में अंडर-7 राज्य चैंपियन का खिताब जीतकर देहरादून का नाम रोशन किया है। कियान ने मात्र 5 वर्ष की आयु में राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर देहरादून के सबसे कम उम्र […]

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share