जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान 4 जुलाई से, 15 दिन तक लगेंगे विशेष शिविर

जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान 4 जुलाई से

जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के तहत 4 जुलाई से जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर विशेष शिविर लगाकर जन समस्याओं का होगा समाधान

Dehradun | June 30, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में 4 जुलाई से ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान का दूसरा चरण शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री के कार्यकाल के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत 15 दिनों तक जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी आम जनता की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार इस बात पर जोर देते रहे हैं कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसी सोच के तहत विभागीय अधिकारी स्वयं जनता के बीच पहुंचकर शिकायतों का निस्तारण करेंगे और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराएंगे।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

राज्य सरकार ने इससे पहले दिसंबर में 45 दिनों तक ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान चलाया था, जिसे व्यापक जनसमर्थन मिला। अब उसी अभियान का दूसरा चरण सेवा पखवाड़ा के दौरान आयोजित किया जा रहा है।

पिछले अभियान के दौरान प्रदेशभर में 681 विशेष शिविरों का आयोजन किया गया था, जिनमें 5.33 लाख से अधिक लोगों ने भागीदारी की। इस दौरान करीब 33 हजार जन शिकायतों का त्वरित समाधान किया गया। शासन के अनुसार, इस पहल को सुशासन और प्रभावी जनसेवा की एक सफल पहल के रूप में भी सराहा गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोगों को बिना किसी भागदौड़ के सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना सुशासन की पहली सीढ़ी है। उन्होंने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शिविरों में संबंधित विभागों के सक्षम अधिकारी एवं कर्मचारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, ताकि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

दलाई लामा के 91वें जन्मदिवस पर राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, 12 टीमें ले रहीं हिस्सा

Wed Jul 1 , 2026
दलाई लामा 91वें जन्मदिवस फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ देहरादून के क्लेमनटाउन में हुआ। सप्ताहभर चलने वाली प्रतियोगिता में राज्यभर की 12 टीमें भाग ले रही हैं। Dehradun | July 01, 2026 तिब्बत समाज के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ढोंडूपलिंग फुटबॉल क्लब, क्लेमनटाउन की ओर […]
दलाई लामा 91वें जन्मदिवस फुटबॉल टूर्नामेंट का देहरादून में शुभारंभ

You May Like

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share