पाकिस्तान ट्रांजेक्शन नेटवर्क से जुड़ी जांच में हरिद्वार की युवती गिरफ्तार

पाकिस्तान ट्रांजेक्शन नेटवर्क मामले में पिरान कलियर की युवती गिरफ्तार

पाकिस्तान ट्रांजेक्शन नेटवर्क से जुड़ी जांच में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरिद्वार में की कार्रवाई

बैंक खातों और डिजिटल कनेक्शन की पड़ताल जारी

Dehradun, 28 May 2026: हरिद्वार जिले के पिरान कलियर क्षेत्र में पाकिस्तान से जुड़े संदिग्ध आर्थिक लेन-देन के मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवती को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती की पहचान ग्राम आसफनगर निवासी सोनम के रूप में हुई है, जिसे जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले की पुलिस स्थानीय पुलिस की मदद से अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई।

Also read : गंगा तट से दिल्ली एयरपोर्ट तक: कैसे बढ़ा #BoycottUttarakhand विवाद

जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के लखनपुर क्षेत्र में दर्ज एक मामले की जांच के दौरान पुलिस ने राहुल खान नामक आरोपी को हिरासत में लिया था। पूछताछ में उसने सोनम का नाम उजागर किया। इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पिरान कलियर पुलिस से संपर्क कर संयुक्त कार्रवाई की योजना बनाई।

तड़के हुई छापेमारी, दो घंटे चली पहचान प्रक्रिया

बुधवार तड़के पुलिस टीम ने पिरान कलियर क्षेत्र के आसफनगर गांव में छापेमारी की। बताया जा रहा है कि युवती की पहचान सुनिश्चित करने में पुलिस को करीब दो से ढाई घंटे का समय लगा। पहचान की पुष्टि होने के बाद सोनम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।

📌 यह भी पढ़ें: देश की प्रमुख खबरें

स्थानीय लोगों के मुताबिक, अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। पाकिस्तान से जुड़े कथित आर्थिक नेटवर्क की चर्चा पूरे क्षेत्र में फैल गई।

शिक्षिका के रूप में कर चुकी थी काम

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सोनम पहले एमए की पढ़ाई कर रही थी और बाद में एक निजी स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी। आर्थिक तंगी के चलते वह कथित तौर पर संदिग्ध ट्रांजेक्शन नेटवर्क से जुड़ गई।

Also Read : Youth Unemployment in India: युवाओं की सबसे बड़ी चिंता

जांच एजेंसियों के मुताबिक उसे अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करने और निकालने के एवज में कमीशन दिया जाता था। सूत्रों के अनुसार सोनम की पहचान एक परिचित युवती के माध्यम से उमर नामक व्यक्ति से हुई थी। इसके बाद व्हाट्सएप कॉल के जरिए उसकी बातचीत आदिल और हजीब नामक लोगों से कराई गई।

हर ट्रांजेक्शन पर मिलता था कमीशन

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी को हर 30 हजार रुपये के ट्रांजेक्शन पर करीब 500 रुपये कमीशन मिलता था। अब तक लगभग 20 लाख रुपये के संदिग्ध लेन-देन की जानकारी सामने आई है, जबकि कुछ सूत्र इसे करोड़ों रुपये के नेटवर्क से जुड़ा मामला भी बता रहे हैं।

हालांकि मौके से कोई नकदी बरामद नहीं हुई है, लेकिन जांच एजेंसियां बैंक खातों और डिजिटल माध्यमों की गहन जांच कर रही हैं।

एक साल से सक्रिय होने की आशंका

सूत्रों के अनुसार बीते करीब एक वर्ष से यह गतिविधियां संचालित हो रही थीं। जांच एजेंसियां अब इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि पाकिस्तान से रकम किन माध्यमों से भेजी जा रही थी और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Also Read : Mental Fatigue in Gen Z

साथ ही उस युवती की भूमिका की भी जांच की जा रही है जिसने सोनम की पहचान कथित नेटवर्क से कराई थी।

ट्रांजिट रिमांड पर साथ ले गई पुलिस

लंबी पूछताछ के बाद जम्मू-कश्मीर police ने ट्रांजिट रिमांड हासिल कर आरोपी युवती को अपने साथ ले गई। इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मामला चर्चाओं का विषय बना हुआ है।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मामले की जांच जम्मू-कश्मीर पुलिस कर रही है और स्थानीय पुलिस द्वारा पूरा सहयोग दिया जा रहा है। वहीं पिरान कलियर थाना प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने भी युवती की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

#TheIndiaVox

Crime से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Technology से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Politics से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

Education से जुड़ी अन्य खबरें: यहां पढ़ें

हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

The India Vox

The India Vox Editorial Team उत्तराखंड, राष्ट्रीय, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करता है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों और आधिकारिक सूचनाओं के आधार पर पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

उत्तराखंड-हरियाणा विवाद: सोशल मीडिया से ज्यादा जरूरी सामाजिक जिम्मेदारी

गुरु मई 28 , 2026
सोशल मीडिया के दौर में जिम्मेदारी और राष्ट्रीय एकता की जरूरत #Opinion Dehradun, 28 May 2026 आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया समाज का सबसे प्रभावशाली माध्यम बन चुका है। यह न केवल सूचनाओं के आदान-प्रदान का साधन है, बल्कि जनमत निर्माण, सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक संवाद का भी […]
उत्तराखंड-हरियाणा विवाद: सोशल मीडिया से ज्यादा जरूरी सामाजिक जिम्मेदारी

You May Like

Breaking News

Chief Editor

Ravi Priyanshu

Ravi Priyanshu is a journalist, novelist, and Founder & Editor-in-Chief of The India Vox. With 23+ years of experience, he is dedicated to credible journalism and meaningful storytelling.

Share