SDRF Bike Accident Rescue के तहत सड़क से नीचे गिरे दोनों घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल
Chamoli, 11 June 2026: चमोली जिले के गलनाव क्षेत्र में एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे जा गिरी, जिसमें सवार दो युवक घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही SDRF टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया और दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार दुर्घटना में एक युवक को अपेक्षाकृत गंभीर चोटें आई थीं, जबकि दूसरा युवक सामान्य रूप से घायल हुआ था। दुर्घटनास्थल सड़क से काफी नीचे होने के कारण रेस्क्यू कार्य चुनौतीपूर्ण बना हुआ था।
अपर उप निरीक्षक शेखर चंद्र जोशी के नेतृत्व में SDRF टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर खाई में उतरते हुए दोनों घायलों तक पहुंच बनाई। टीम ने सावधानीपूर्वक दोनों युवकों को सुरक्षित निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया।
SDRF Bike Accident Rescue अभियान के दौरान घायलों को प्राथमिक उपचार भी प्रदान किया गया। इसके बाद उन्हें आगे के उपचार के लिए एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।
घायलों की पहचान लइक अहमद (26 वर्ष), निवासी नद्दा फन मोहल्ला, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) तथा इब्राहिम मंसूरी (28 वर्ष) पुत्र श्री मुन्नी अहमद निवासी के रूप में हुई है।
SDRF की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के चलते दोनों घायलों को समय रहते चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकी। स्थानीय लोगों ने भी SDRF टीम के रेस्क्यू कार्य की सराहना की।
हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें। Click Here.

